चमोली के पीयूष को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

बता दें कि पीयूष देहरादून में डीएवी पीजी काॅलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया, अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बताया, पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है। इंस्टाग्राम पर कई वीडियो में पीयूष को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और बमौथ गांव निवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, धीरेंद्र चौधरी, एलपी लखेड़ा आदि का कहना है कि पीयूष ने प्रदेश के साथ ही गांव और देवभूमि का मान बढ़ाया है।

पिछला लेख कांग्रेस मुक्त कहने वाली बीजेपी आज कांग्रेस युक्त- करन माहरा 
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads